नगर पालिका निर्वाचन 2026 को लेकर डीसी-एसपी ने दिया जरूरी दिशा-निर्देश
डीसी ने निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने पर दिया जोर
नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की। अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने तथा जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए।
बोकारो : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन - पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारियों के साथ ज्वाइंट ब्रीफिंग की।
बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीईओ सह डीसी ने सभी पदाधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

