झारखंड में बड़ा एक्शन: बोकारो में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अभियुक्त से सांठगांठ का आरोप

हाईकोर्ट की फटकार के बाद तेज हुई कार्रवाई

झारखंड में बड़ा एक्शन: बोकारो में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अभियुक्त से सांठगांठ का आरोप

झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। झारखंड के इतिहास में संभवतः पहली बार एक साथ 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई अभियुक्त के साथ सांठगांठ और केस को कमजोर करने के गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

निर्मल महाराज

Bokaro News: झारखंड के इतिहास में संभवत पहली बार बोकारो जिला में 28 पुलिसकर्मी को अभियुक्त से सांठगांठ के आरोप में पूरा पिंडराजोडा थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को एक साथ सस्पेंड कर दिया गया। जिनमें 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार और 11 सिपाही शामिल है।

बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के द्वारा शनिवार की देर रात प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि 24 जुलाई 2025 को ग्राम खुंटाडीह की रहने वाली रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री कुमारी पुष्पा महतो के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में पिण्ड्राजोरा थाना में कांड संख्या 147/25 दर्ज किया गया था।

शुरुआती जांच में यह पाया गया कि थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी जांच के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। जांच की समीक्षा के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पुलिसकर्मी जानबूझकर केस को कमजोर कर रहे थे ताकि अभियुक्त को बचाया जा सके। उन पर आरोप है कि उन्होंने अभियुक्तों के साथ मिलकर पार्टियां कीं, केस को रफा-दफा करने के लिए पैसों का लेन-देन किया, थाने की गोपनीयता को भंग किया।जब मामले की गंभीरता बढ़ी, तो सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम  एस आई टी का गठन किया गया।

Read More.. Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल

इस नई टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज एक दिन में न केवल मुख्य अभियुक्त  दिनेश महतो को गिरफ्तार किया, बल्कि उसकी निशानदेही पर मृतका के कंकाल की हड्डी, कपड़े, बाल, रबर बैंड, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि युवती द्वारा शादी दबाव दिया जा रहा था। लेकिन आरोपी इससे इंकार कर रहा था।

Read More.. Bokaro News: वेदांता ईएसएल कंपनी के मनमाने रवैये को लेकर विधायक ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

अपने रास्ते से हटाने के लिए उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या की और वहीं छोड़कर भाग गया था। विदित हो कि पुष्पा 21 जुलाई 2025 से लापता थी, तलाश पर 25000 ईनाम रखा गया था। युवती के नहीं मिलने पर परिजनों ने हाइकोर्ट का रुख किया। मामले में हाइकोर्ट ने पुलिस की करवाई को लेकर फटकार लगाई थी।

Read More.. बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

डीजीपी से लेकर एसपी तक को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा था। हाइकोर्ट ने मामले की जांच डीआईजी स्तर की वन मैंन कमिटी से कराने की बात कही थी। बीते शुक्रवार व शनिवार को डीआईजी बजट संध्या रानी मेहता ने बोकारो पहुंचकर जांच की थी। मामले की अगली सुनवाई अब 15 अप्रैल को है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल