Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर के आरोपों पर जांच शुरू, पुलिस अधिकारियों में बेचैनी

साइबर क्राइम थाना प्रभारी को मिली जांच की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर के आरोपों पर जांच शुरू, पुलिस अधिकारियों में बेचैनी
(फोटो)

शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर द्वारा कुछ पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी साइबर क्राइम थाना प्रभारी डीएसपी ज्योति कुमारी को सौंपी गई है। अरशद नसर को सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया गया है। 14 माह जेल में रहने के बाद बाहर आए नसर की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

साहिबगंज: चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने शेखपुरा के आरक्षी अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी से मिलकर कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने इसकी जांच शेखपुरा साइबर क्राइम थाना की प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी को सौंपी है। ज्योति कुमारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-179 के तहत अरशद नसर को समन भेजकर सोमवार को शेखपुरा साइबर थाना में अपना बयान दर्ज कराने को कहा है।

अरशद नसर ने समन मिलने की पुष्टि की है और तय तिथि व समय पर अपना बयान दर्ज कराने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि अरशद नसर 14 माह जेल में रहकर हाल ही में जमानत पर बाहर आए हैं। समन जारी होने और जांच शुरू होने से भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों में बेचैनी है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला 'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत
Sahebganj News: नहीं रहे साहित्य प्रेमी विजय कुमार 'भारती', साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'
Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  
धनबाद में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत, तीन की गई जान, जानिये कैसे हुआ हादसा…
Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह के भतीजे राजू के निधन से शोक की लहर, उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Bokaro News: शनिदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खिचड़ी महाप्रसाद के लिए जुटे सैकड़ों भक्त

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें