Sahebganj News: उधवा में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

मातृ-शिशु देखभाल और टीकाकरण सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Sahebganj News: उधवा में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
(फोटो)

साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन (एमटी राजा) ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने कहा कि यह केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और आपातकालीन सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, बीडीओ, और झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी शामिल रहे। अब स्थानीय लोगों को सामान्य एवं आपातकालीन इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

साहिबगंज: राजमहल विधानसभा के उधवा प्रखंड में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूर्ण होने के उपरांत इसका उद्घाटन विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया। मौके पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे आम लोगों को समय पर इलाज के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं आपात सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में विधायक के साथ मौके पर कार्यपालक अभियंता रमाकांत, विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, उधवा प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, सहायक अभियंता प्रेम कुमार, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, सचिव विश्वजीत मंडल, राजमहल प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, घीसु शेख, काजू मल्लिक, आबदीन शेख, जिला परिषद सदस्य रानी हांसदा, विकास यादव, अजय दास सहित अन्य मौजूद थे।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें