Koderma News: महुआ चुनने गई महिला के साथ जंगल में हुआ खौफनाक हादसा

साथ की महिलाओं ने भागकर बचाई अपनी जान

Koderma News: महुआ चुनने गई महिला के साथ जंगल में हुआ खौफनाक हादसा
जंगल क्षेत्र में हाथियों का आतंक, महुआ चुनने गई महिला की मौत

सुबह के समय हुए इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी है। यह खबर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो जंगल क्षेत्रों में जाते हैं। पूरी घटना और अपडेट जानने के लिए पढ़ें।

कोडरमा: रविवार की सुबह जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह में महुआ चुन रही एक महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5.30 बजे हरलाडीह की सीता देवी (55 वर्ष, पति स्व रामचन्द्र साव) गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने गयी थी।

इसी दौरान वहां पहुंचे हाथी ने सीता देवी को गिरफ्त में ले लिया और पटककर और कुचलकर मार डाला।

घटना के दौरान अन्य महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। कुछ दूरी पर महुआ चुन रहे ग्रामीण रसीद मियां ने बताया कि जब तक हमलोग पहुंचे हाथी जा चुका था और महिला की मौत हो गयी थी। ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से पूरे इलाके में हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है। दो दिन पहले भी कोडरमा में हाथियों ने कुचलकर दो लोगों को मार दिया था। वहीं अगले दिन झरीटांड़ में आधा दर्जन पशुओं को भी मार दिया था।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें