सीआईएसएफ, सीसीएल एवं गांधीनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त

कारो माइंस क्षेत्र में हुई संयुक्त छापेमारी

सीआईएसएफ, सीसीएल एवं गांधीनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो में सीआईएसएफ, सीसीएल और गांधीनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 टन कोयला जब्त किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगी।

बोकारो :  बेरमो जिला के बेरमो प्रखंड क्षेत्र में कोयला खनन का मामला फिर एक बार सामने आया है गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ यूनिट करगली के कमांडेंट  राज प्रताप सिंह को ज्ञात हुआ कि वैद,कारो क्षेत्र में नव निर्मित माइंस के आसपासअसामाजिक तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर बाहर भेजने की योजना बनाई जा रहा है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कमांडेंट  राज प्रताप सिंह द्वारा  संजय झा,जीएम (बी एंड के), को अवगत कराया गया। उपरांत सीआईएसएफ, सीसीएल अधिकारियों एवं सीसीएल सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर जीएम  संजय झा भी उपस्थित हुए तथा स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए गांधीनगर थाना की टीम को बुलाया गया। सीआईएसएफ,सीसीएल एवं गांधीनगर थाना द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी (जॉइंट रेड) की गई, जिसमें करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया है तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। उक्त छापेमारी अभियान में एस.के.सिन्हा (पीओ, कारो), माइंस मैनेजर  मांझी,  वी.ए. श्रीधर (सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ), सब-इंस्पेक्टर  संतोष कुमार तिवारी, संदीप कुमार, गांधीनगर थाना के सब-इंस्पेक्टर झा एवं उनकी टीम, सीसीएल सिक्योरिटी इंचार्ज  महामाया पासवान एवं उनकी टीम, सीआईएसएफ की क्यूआरटी तथा अन्य बल सदस्य उपस्थित रहे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश