Bokaro News: डीटीओ के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान
एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वसूला गया जुर्माना
बोकारो के बालीडीह में डीटीओ मारुति मिंज के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट के 60 बाइक सवारों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद सभी चालकों को थाने ले जाकर सड़क सुरक्षा की काउंसलिंग दी गई और उन्हें भविष्य में नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई।
बोकारो: जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों की गहन जांच की गई।जांच के क्रम में कुल 60 दो पहिया वाहन चालक ऐसे पाए गए, जिन्होंने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के उपरांत सभी चालकों को बालीडीह थाना में बैठाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित काउंसलिंग दी गई। उन्हें हेलमेट की अनिवार्यता, उसके लाभ तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई।बालीडीह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
