बोकारो में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, बीएसएल-पीरामल स्वास्थ्य का समझौता

सेक्टर-9 स्थित सर्व स्वास्थ्य केंद्र के संचालन हेतु हुआ एमओयू

बोकारो में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, बीएसएल-पीरामल स्वास्थ्य का समझौता

बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग और पिरामल स्वास्थ्य मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच सेक्टर-9 स्थित ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ के संचालन को लेकर समझौता हुआ है। इस पहल से स्थानीय और वंचित वर्ग को आधुनिक चिकित्सा, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

बोकारो : इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिरामल स्वास्थ्य मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीएसएमआरआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता सेक्टर-9 स्थित ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ के संचालन के लिए किया गया है, जो स्थानीय परिधीय क्षेत्रों और वंचित वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित एक व्यापक स्वास्थ्य केंद्र होगा।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी.बी. करुणामय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम कुमार अग्रवाल तथा पिरामल स्वास्थ्य की ओर से कार्यक्रम निदेशक  नीरजा बैंकर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. अनिन्दा मंडल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (चिकित्सा प्रशासन) डॉ. दीपक कुमार, डॉ. निप्पोन कुमार शर्मा (चिकित्सा प्रशासन), उप महाप्रबंधक (चिकित्सा प्रशासन)  कैरोल शर्मा, महाप्रबंधक (सीएसआर)  पी.पी. चक्रवर्ती, वरीय प्रबंधक (सीएसआर)  एन. के. त्रिपाठी, सहायक प्रबंधक (सीएसआर)  प्रवीण कुमार तथा पिरामल स्वास्थ्य के वरीय प्रबंधक  शैलेंद्र सहाय भी उपस्थित थे।

इस पहल के अंतर्गत सर्व स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ पूर्ण रूप से पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जैसी आधुनिक क्लिनिकल सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी। उल्लेखनीय है कि यह समझौता बीएसएल-सीएसआर और पिरामल स्वास्थ्य के बीच पिछले 10 वर्षों से चले आ रहे अटूट विश्वास और सहयोग की नींव पर आधारित है। विगत एक दशक से दोनों संस्थान साझा रूप से ‘इस्पात संजीवनी’ मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन कर रहे हैं, जो बोकारो शहर के आसपास के 46 परिधीय स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचा रही है।

Read More.. बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

यह नई पहल उनके सफल और दीर्घकालिक सहयोग का स्वाभाविक तथा महत्वपूर्ण विस्तार है।सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ का संचालन सेक्टर-09 और आसपास के परिधीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में बोकारो इस्पात संयंत्र की एक सशक्त पहल है। वंचित वर्ग के लोगों को उनके घर के समीप ही बेहतर नैदानिक एवं चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान कर बीएसएल न केवल अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) का निर्वहन कर रहा है, बल्कि एक स्वस्थ और सक्षम समाज के निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Read More.. वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर

Edited By: Susmita Rani

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement