Bokaro News: अपराधियों के मंसूबे को पुलिस ने किया नाकाम, अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
एसआईटी टीम ने छापेमारी कर की बड़ी गिरफ्तारी
बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह से जुड़े 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने छापेमारी कर हथियार, कारतूस, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया।
बोकारो : बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार गठित टीम के द्वारा लगातार विभिन्न मामलों में बोकारो पुलिस को कामयाबी मिल रही है , अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम किया जा रहा है और सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और रंगदारी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बोकारो पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू (गुट) से जुड़े 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम (एसआईटी) द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।
टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुल 7 अपराधियों प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह ,ओम प्रकाश पॉल, जैनेन्द्र शुक्ला नन्दुआ, गोलू कुमार एवं भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया, साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देसी कट्टा, 1 पिस्टल (7.65 एमएम), 2 जिंदा कारतूस (.315 बोर), 8 जिंदा कारतूस (7.65 एमएम), 1 मैगजीन, 02 चाकू, रंगदारी में उपयोग किया गया मोबाइल 1 पीस, अन्य 7 मोबाइल फोन, 1 स्कूटी, 2 एटीएम कार्ड तथा 600 रुपये नगद बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इन मोबाइल फोन का उपयोग रंगदारी मांगने में किया जा रहा था।पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया ने हथियार की बरामदगी के क्रम में पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें वह स्वयं घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच में गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कई आरोपियों पर पूर्व में 5 से 10 तक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं। इस कार्रवाई में नगर डीएसपी, बालीडीह थाना,बीएस सिटी थाना, चास थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। सभी ने समन्वित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।आगे इन्होंने कहा कि बोकारो शांत प्रिय जगह है, अशांति फैलाने वाले अपराधियों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा, करवाई कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।अपराधियों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
