Palamu News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली 18 साल के मासूम की जान, दूसरा घायल
मौके से भागने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक को पुलिस ने दबोचा
हुसैनाबाद के जपला–दंगवार सड़क पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय रंजन कुमार (निवासी मांगाबार) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी तक्षक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नदियांई गांव के पास हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
हुसैनाबाद: जपला–दंगवार सड़क पर नदियांई गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रंजन कुमार (18) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल तक्षक कुमार (18) का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
मृतक रंजन कुमार नबीनगर एनटीपीसी क्षेत्र के मांगाबार गांव का निवासी बताया गया है। वहीं घायल तक्षक कुमार एनटीपीसी के कजरांई गांव निवासी सत्येंद्र निषाद का पुत्र है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन (नंबर: जेएच-03 एके-3294) को जब्त कर लिया है, जबकि चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।यह घटना दंगवार ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
