Giridih News : जल संकट से निपटने की पहल, जरीडीह पंचायत में जल महोत्सव पखवाड़ा शुरू
विधायक मंजू कुमारी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
By: Anshika Ambasta
On
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के माधोपुर में जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव पखवाड़ा आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के जरीडीह पंचायत अंतर्गत माधोपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल अर्पण दिवस, जल यात्रा, जल बंधन, जल वंदना, जल संकल्प और जल श्रृंगार जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी देवी, मुखिया अनीता देवी, मुखिया आशा देवी, स्वच्छता प्रखंड समन्वयक अमित वर्मा, शिवाशीष कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, रंजीत मंडल, विकास मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Edited By: Anshika Ambasta
