साहिबगंज में काली मंदिर व बायसी मंदिर चोरी मामले का खुलासा

जिरवाबाड़ी व नगर थाना क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की बात स्वीकार

साहिबगंज में काली मंदिर व बायसी मंदिर चोरी मामले का खुलासा

साहिबगंज में मंदिरों में चोरी के मामलों का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। तीसरी बार चोरी करते हुए आरोपी साजन कुमार साव को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने काली मंदिर और मां बायसी मंदिर में पूर्व की चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

साहिबगंज :  विगत वर्ष 2025 में काली पूजा के दौरान जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत रंगोली रेस्टोरेंट के समीप काली मंदिर में मां काली के आभूषण एवं इस वर्ष जनवरी में नगर थाना अंतर्गत मां बायसी मंदिर में काली मां के आभूषण की चोरी हुई थी। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कांडों के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया था।

छापामारी दल के द्वारा इन कांडों के उद्भेदन हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को पुनः बायसी स्थान मंदिर में मां काली के आभूषणों की चोरी करते समय साजन कुमार साव उर्फ साजन साव उम्र 19 वर्ष, पिता मनोज साव उर्फ मनोज साह, साकिन पुरानी बाराहाट, थाना इशाइपुर बाराहाट, जिला भागलपुर, को पकड़ा गया। युवक ने जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत मां काली मंदिर एवं नगर थाना अंतर्गत मां बायसी मंदिर में पूर्व में हुए चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

दोनों स्थानों में चोरी के समय प्राप्त फुटेज से भी अभियुक्त की पहचान स्थापित हुई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत रंगोली रेस्टोरेंट के समीप मां काली मंदिर से मां काली की आभूषण चोरी करते समय पहने गए कपड़े एवं जूते अभियुक्त के निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया गया। चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

मां बायसी स्थान मंदिर में चोरी करने के प्रयास के संबंध में अलग से नगर थाना कांड संख्या 31/2026, धारा-305 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपयुक्त जानकारी नगर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

Read More.. एक सप्ताह बाद नौका सेवा पुनः बहाल, साहिबगंज-मनिहारी आने-जाने वालों यात्रियों में खुशी

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप