कोडरमा में ग्रिजली कॉलेज का रोजगार मेला बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक पद हेतु हुआ चयन
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में आईक्यूएसी एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों द्वारा प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक, माध्यमिक एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षक पदों पर चयन किया गया। सचिव अविनाश कुमार सेठ ने इसे प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) के अन्तर्गत प्लेसमेंट सेल के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व के अनेक छात्र-छात्राओं (एलुमनी) तथा बी.एड. एवं डी.एल.एड. सत्र 2023–25 तथा 2024–26 के प्रशिक्षुओं ने साक्षात्कार दिया एवं अपनी सहभागिता निभाई। विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों ने रोजगार मेले में सम्मिलित होकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर कोडरमा जिला के ग्रिजली विद्यालय एवं ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

रोजगार मेला के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। रोजगार मेला महाविद्यालय के आईंक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा के देख देख संपन्न किया गया।
