Koderma News: अनुकम्पा, पेंशन एवं स्थापना समिति की बैठक में 105 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि
लंबित पेंशन मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश जारी
कोडरमा समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में अनुकम्पा, पेंशन एवं स्थापना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के तीन मामलों पर सहमति बनी और 105 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि को मंजूरी दी गई। साथ ही पेंशन मामलों के त्वरित निपटारे और सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर लाभ देने के निर्देश दिए गए।
कोडरमा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति, पेंशन समिति एवं स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुकम्पा समिति अंतर्गत अनुकम्पा आधारित नियुक्ति से संबंधित तीन मामलों पर विचार किया गया, जिसमें तीनों अभ्यर्थियों को लिपिक पद पर अनुकम्पा आधारित नियुक्ति की अनुशंसा की गई।
पेंशन समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित लंबित सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील होकर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी मामलों का यथाशीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण करना होगा।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
