Koderma News: पोषण पखवाड़ा की शुरुआत, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
बच्चों के साथ केक काटकर कार्यक्रम की हुई शुरुआत
कोडरमा के नागिरतो गांव में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान संतुलित आहार, शिशु देखभाल और कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूकता फैलायी गई। साथ ही स्थानीय खाद्य सामग्री से पौष्टिक आहार तैयार करने की जानकारी भी दी गई।
कोडरमा: चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम नागिरतो में राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान (RJSS) एवं प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय मरकच्चो के संयुक्त रूप से संचालित BSCPS परियोजना के तहत पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में विशेष रूप से गर्भवती एवं धात्री माताओं के बीच संतुलित आहार, शिशु देखभाल एवं कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान निर्भय कुल कार्यक्रम अधिकारी RJSS ने अपने संबोधन में बताया कि बाल विकास परियोजना के माध्यम से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका, सहिया एवं पोषण सखी द्वारा नियमित रूप से माताओं को पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “सही समय पर सही पोषण ही स्वस्थ समाज की नींव है।”

अंत में यह संदेश दिया गया कि पोषण पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण को दूर करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
