Bokaro News : टीम बिनोद कुमार मजबूत विपक्ष के रूप में करेगी काम: रंजीत कुमार

मतदान में भाग लेने वालों को दिया धन्यवाद

Bokaro News : टीम बिनोद कुमार मजबूत विपक्ष के रूप में करेगी काम: रंजीत कुमार
आवासीय कार्यालय में समीक्षा बैठक को संबोधित करते रंजीत कुमार, साथ में उपस्थित टीम बिनोद कुमार के कार्यकर्ता।

चास नगर निगम चुनाव की मतगणना के बाद टीम बिनोद कुमार की ओर से चिराचास स्थित आवासीय कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रंजीत कुमार ने लोकतंत्र में भागीदारी के लिए मतदाताओं का आभार जताया और चुनाव अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

बोकारो : टीम बिनोद कुमार की मतगणना के उपरांत चिराचास स्थित आवासीय कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए टीम बिनोद कुमार के भाई रंजीत कुमार ने लोकतंत्र का सम्मान करते हुए मतदान में भाग लेने वाले सभी भाई-बहनों का हार्दिक धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले चुनाव अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही चास नगर निगम क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अभियान के दौरान दिन-रात अथक परिश्रम किया।

रंजीत कुमार ने कहा कि टीम बिनोद कुमार चास नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता की आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने कहा, “4868 वोट केवल वोट नहीं, बल्कि लोगों का आशीर्वाद है। जो प्यार और स्नेह मिला है, उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा।”

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement