होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो

हिरण्यकशिपु और भक्त प्रह्लाद की कथा का उल्लेख

होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो

साहिबगंज में हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने होलिका दहन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

साहिबगंज : हिंदू धर्म रक्षा मंच के झारखंड प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि होलिका दहन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पवित्र पर्व है। यह अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन विधि-विधान से होलिका दहन किया जाता है और भक्तजन अपने जीवन से नकारात्मकता, पाप और अहंकार को दूर करने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने होलिका दहन की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि हिरण्यकशिपु नामक अत्याचारी असुरराज ने स्वयं को भगवान घोषित कर दिया था। उसका पुत्र भक्त प्रह्लाद भगवान श्रीहरि विष्णु का परम भक्त था। यह बात हिरण्यकशिपु को स्वीकार नहीं थी। उसने कई बार प्रह्लाद को मृत्यु के मुख में धकेलने का प्रयास किया, किंतु हर बार भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे।

अंततः हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था, से प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने को कहा। किंतु भगवान की कृपा से होलिका का वरदान निष्फल हो गया। होलिका अग्नि में भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद सुरक्षित बाहर निकल आए। यही घटना आज भी होलिका दहन के रूप में मनाई जाती है।

प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा कि होलिका दहन पापों के दहन और नव जीवन के आरंभ का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि हमारे भीतर के नकारात्मक भाव—जैसे क्रोध, ईर्ष्या, लोभ और अहंकार—को इस अग्नि में समर्पित कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2 Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2
Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज
Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त