Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न

झारखंड के विभिन्न जिलों से युवाओं की सहभागिता

Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
स्वदेशी विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता

विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी में युवाओं की भूमिका” विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। झारखंड के विभिन्न जिलों से युवाओं ने भाग लेकर आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान पर प्रभावशाली विचार रखे।

रांची : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी में युवाओं की भूमिका” विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।

प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वदेशी अपनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ललिता कुमारी (राज्य निदेशक, मेरा युवा भारत) ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी विचारधारा राष्ट्र की आर्थिक मजबूती और सांस्कृतिक आत्मगौरव से जुड़ी हुई है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रहित, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने विषय की गहराई को समझते हुए तार्किक और प्रेरक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि युवा जागृत होकर अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे तो विकसित भारत का सपना 2047 से पहले भी पूरा किया जा सकता है।

Read More.. हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट का कारोबार: बाबूलाल मरांडी

परिणाम इस प्रकार रहे

प्रथम स्थान:
रौनक मिश्रा (गिरिडीह)

Read More.. Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच

द्वितीय स्थान:
तनु कुमारी (धनबाद)
प्रेरणा कुमारी (गिरिडीह)
आइसा फातिमा (रांची)

Read More.. Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

तृतीय स्थान:
राजनंदनी (चतरा)

चतुर्थ स्थान:
मिलन (दुमका)
रिकी (चतरा)
रश्मि (गढ़वा)

निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषयवस्तु, प्रस्तुति कौशल, तर्कशक्ति और प्रभावशीलता के आधार पर किया गया। आयोजन समिति ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं जागरूकता आधारित प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आसिफ, विश्वजीत, नीतीश पाठक एवं अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement