हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट का कारोबार: बाबूलाल मरांडी

आदिवासियों की मौत पर सरकार की संवेदनहीनता का आरोप

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट का कारोबार: बाबूलाल मरांडी
अवैध खनन पर सरकार को घेरते नेता प्रतिपक्ष

झारखंड में अवैध खनन और आयरन ओर के परिवहन को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चाईबासा में DMFT के नाम पर भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार सत्ता संरक्षण में चल रहा है।

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘एक्स’ के माध्यम से राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

मरांडी ने कहा कि चाईबासा में डीएमएफटी (DMFT) के नाम पर जो खेल पहले से चल रहा था, वह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अब जो खुलासा हो रहा है, वह सीधे-सीधे सत्ता संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार की कहानी बयां करता है।

उन्होंने कहा कि हर दिन अवैध आयरन ओर के परिवहन की वजह से गरीब आदिवासी सड़क पर कुचले जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की संवेदनहीनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा। जानकारी के अनुसार, रोज़ 40–60 हाईवा आयरन ओर का अवैध परिवहन हो रहा है। क्या यह सब बिना प्रशासन की मिलीभगत के संभव है?

उन्होंने आरोप लगाया कि अपने आप को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताने वाले संतोष किश्कु द्वारा रोज़ चाईबासा डीसी को गाड़ियों की जानकारी दी जाती है, जिससे यह पूरा अवैध धंधा निर्बाध चलता रहे। संतोष डेबरा, मुन्ना खान, सनी सिंह जैसे कई नाम इस नेटवर्क में शामिल बताए जा रहे हैं। क्या इन सबको राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?

मरांडी ने कहा कि यह भी खबर है कि विधानसभा सत्र के दौरान दिखावे के लिए अवैध परिवहन रोक दिया जाता है, ताकि सदन में सवाल न उठे और बाहर हंगामा न हो। यह साफ दर्शाता है कि कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि “मैनेजमेंट” चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की पूरी फौज खड़ी कर दी है, जो सत्ता के इशारे पर कानून को कुचल रही है। खनिज संपदा की खुलेआम लूट हो रही है, डीएमएफटी फंड तक को नहीं छोड़ा जा रहा, और इस लूट के खेल में हर दूसरे दिन एक आदिवासी की जान हाइवा के नीचे कुचलकर जा रही है।

मरांडी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के भीतर जरा भी नैतिकता और जवाबदेही बची है, तो इस अवैध कारोबार को तुरंत बंद करवाएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। वरना यह साफ माना जाएगा कि इस पूरे खेल में उनकी मौन सहमति और संरक्षण शामिल है।

उन्होंने अंत में कहा कि जो बात आज तक हम कहते आए थे, वही अब उनकी अपनी पार्टी के लोग भी कह रहे हैं।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी