हजारीबाग में बकरी वितरण पर हंगामा, लाभुकों ने बीमार बकरियां लेने से किया इनकार
लाभुकों ने बकरियों की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी वितरण के दौरान लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीमार और कमजोर बकरियां दी जा रही हैं, जिससे स्वरोजगार संभव नहीं है।
हजारीबाग: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के लाभुकों को बकरी वितरण कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। योजना के तहत लाभुकों को बकरी वितरण किया जा रहा था, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों ने बकरियां लेने से साफ इनकार कर दिया।
लाभुकों का आरोप है कि जो बकरियां दी जा रही हैं, वे बीमार और कमजोर हैं। उनका कहना है कि ऐसी बकरियों से स्वरोजगार संभव नहीं है, बल्कि उन्हें घर ले जाने के बाद उनके मरने का डर है। एक विधवा महिला ने बताया कि उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए करीब दो साल पहले आवेदन किया था, लेकिन अब जब लाभ मिलने का समय आया तो उन्हें खराब गुणवत्ता की बकरियां दी जा रही हैं।

इसके बाद कुछ लाभुकों ने प्रतिनिधि के रूप में बकरियों का चयन करने पर सहमति जताई और स्थिति शांत हुई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों और ग्रामीण महिलाओं को 10 मादा बकरी और 1 नर बकरा (10+1 यूनिट) पर 90% तक सब्सिडी दी जाती है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। हालांकि, पदमा में हुई इस घटना ने योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
