Dumka News: मयूरनाथ में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Dumka News: मयूरनाथ में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं

रामगढ़ प्रखंड के मयूरनाथ में राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। करीब 1551 महिलाओं और कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर 3 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली।

दुमका: रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत मयूरनाथ में राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह आयोजन भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। गांव के युवाओं के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

कलश शोभा यात्रा की शुरुआत मयूरनाथ राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण से हुई। यहां से पारंपरिक वेशभूषा में करीब 1551 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे रामगढ़ मुख्य बाजार का भ्रमण किया। यह शोभा यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर जोगिया, रामगढ़ मुख्य चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय से लगभग 100 मीटर दूर सारमी के पवित्र सरोवर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश में अभिमंत्रित जल भरा गया।

इसके बाद शोभा यात्रा लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुनः राधा-कृष्ण मंदिर परिसर स्थित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान ‘राधे-राधे’ के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

शोभा यात्रा के दौरान युवाओं ने कलश लेकर चल रही महिलाओं और कन्याओं के लिए पेयजल तथा शरबत की व्यवस्था की थी। श्रद्धालु भी पूरे मार्ग में शोभा यात्रा के साथ चलते रहे, जिससे दृश्य अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय बन गया।

यह भी पढ़ें: समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी

बग्गी पर विराजमान कथा वाचिका के रूप में पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी माँ ध्यानमूर्ति गिरी जी महाराज (श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी) श्रद्धालुओं का अभिवादन कर रही थीं। मुख्य यजमान के रूप में जयप्रकाश राय एवं उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित

कलश शोभा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों ने शोभा यात्रा में शामिल माताओं और बहनों को शीतल पेयजल, नींबू पानी, रसना और फ्रूटी वितरित किए।

भागवत कथा पंडाल पहुंचने के बाद, कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और कन्याओं को मंच पर उपस्थित पंडित द्वारा अक्षत प्रदान कर मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा कराई गई। इसके बाद सभी कलशों को मंच के समीप स्थापित किया गया।

पुरोहित की उपस्थिति में यजमान द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भागवत कथा 11 अप्रैल शनिवार से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या 7 बजे से आयोजित की जाएगी। वहीं, 18 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ कथा का समापन होगा।

इस आयोजन को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की गश्ती भी देखी गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
बैंक अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, जामताड़ा से तीन आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद
Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव
48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प
कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा
Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार