समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी

गोपीकांदर BDO विजय प्रकाश मराण्डी ने गांव पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी
समृद्ध झारखंड में छपी खबर

दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड स्थित नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में पिछले छह महीनों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिलने लगी है। “समृद्ध झारखंड” में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और BDO विजय प्रकाश मराण्डी स्वयं गांव पहुंचे।

दुमका: गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में पिछले छह महीनों से गंभीर पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों की समस्या को समृद्ध झारखंड द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण

खबर प्रकाशित होने के बाद गोपीकांदर के BDO विजय प्रकाश मराण्डी स्वयं नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। ग्रामीणों को तत्काल राहत देने के लिए पानी का टैंकर भेजा गया, जिससे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया गया।

साथ ही, खराब पड़ी सोलर टंकी को चालू करने के लिए नई मोटर भी गांव पहुंचा दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मोटर लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और संभावना है कि अगले दो घंटे के भीतर मोटर स्थापित कर सोलर टंकी को चालू कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल पर राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दूर स्थित कुएं से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Dumka News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को 14 साल की सश्रम कारावास