Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण

खराब सोलर टंकी और चापाकलों के कारण बढ़ी परेशानी

Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
नामोडीह पहाड़िया टोला में खराब सोलर टंकी के कारण दूरस्थ कुएं से पानी लाते ग्रामीण।

गोपीकांदर प्रखंड के नामोडीह गांव स्थित पहाड़िया टोला में करीब 22 आदिम जनजाति परिवार पिछले छह महीनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।

दुमका : गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में रहने वाले आदिम जनजाति के करीब 22 परिवार पिछले छह महीनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। टोला में उपलब्ध दो सोलर टंकी और दो चापाकलों में से एक सोलर टंकी तथा दोनों चापाकल कई वर्षों से खराब पड़े हैं। एक समय विभाग द्वारा इन्हें चालू करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्रामीणों के अनुसार,  दूसरी सोलर टंकी,  जो अब तक एकमात्र सहारा थी,  वह भी करीब छह महीने से खराब पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सोलर टंकी वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर लगाई गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक महीने पूर्व उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। बीडीओ के निर्देश पर सचिव और मिस्त्री गांव पहुंचे थे। जांच के दौरान मिस्त्री ने बताया कि मोटर जल चुकी है। वह मोटर खोलकर ले गया और बाद में सूचना दी कि मोटर की मरम्मत संभव नहीं है। सचिव ने ग्रामीणों को प्रमुख को भी आवेदन देने की सलाह दी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रमुख को व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन भेजकर फोन पर भी जानकारी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि सोलर टंकी और चापाकलों के खराब होने के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ के नीचे स्थित खेत के पुराने कुएं से पानी लाना पड़ता है। यह कुआं वर्ष 1955 में बना था। वहां तक पहुंचने का रास्ता पथरीला,  ढलानयुक्त और जोखिम भरा है। महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर इस कठिन रास्ते से पानी लाने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें: तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम

पानी की समस्या के कारण बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सांप-बिच्छू के काटने और रास्ते के पत्थरों से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। पानी लाने के कार्य में महिला,  पुरुष,बुजुर्ग और बच्चे सभी मिलकर पानी लाते है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: अघोषित बिजली कटौती से राजमहल की जनता त्रस्त, बच्चों की पढ़ाई-बुजुर्गों की सांसें दोनों अटकीं

ग्रामीणों का कहना है कि पानी का व्यवस्था करने में उनका अधिकांश समय खर्च हो जाता है, जिसके कारण वे रोजगार और मजदूरी के लिए बाजार नहीं जा पाते। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। बच्चे नियमित रूप से आंगनबाड़ी और स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि कुएं का पानी स्वच्छ नहीं होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सोलर टंकी चालू कराई जाए। साथ ही, जब तक सोलर टंकी चालू नहीं होती,  तब तक प्रतिदिन दो पानी टैंकर उपलब्ध कराए जाएं।

इस मौके पर बुधनी महारानी, सोनामुनी महारानी, शांति महारानी, सोनी महारानी, फुलमुनी महारानी, काजल महारानी, लालमुनी महारानी, चिंतामुनी महारानी, दुर्गा देहरी, देवेंद्र देहरी, पुलु देहरी, गणेश देहरी, शैलेन्द्र देहरी, मोहन देहरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू
Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली
Dhanbad News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़का राजद, आंदोलन की दी चेतावनी
Koderma News: युवा राजद की हुंकार, डोमचांच में 30 मई को होगा ऐतिहासिक 'युवा चौपाल' का आयोजन
तीन दिन बाद झरिया कोयलांचल में लौटी पानी सप्लाई, लोगों ने ली राहत की सांस
Petrol Price: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी के बाद सियासत गरम, जानें किस राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल
Dhanbad News: भीषण गर्मी में लोगों को राहत, वार्ड-5 में युद्ध स्तर पर सुधारे जा रहे चापाकल
'12 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार?' राहुल गांधी के दावे पर मचा घमासान, जानें कितना दम
Ramgarh News: जनगणना कार्य के दौरान सहायक अध्यापक मटुकलाल महतो की लू लगने से मौत
रांची में पहली बार ICAI का भव्य दीक्षांत समारोह, नवउत्तीर्ण CAs को मिला सम्मान
हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन