Ranchi News: BIT मेसरा में 'रोस्त्र 2026' का भव्य समापन: साहित्यिक कला और वैचारिक बहस का बना संगम
'यूथ पार्लियामेंट' में छात्रों ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर संसद जैसा माहौल बनाया
रांची स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा की लिटरेरी सोसाइटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव 'रोस्त्र 2026' का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस उत्सव में रामचरितमानस पर आधारित नाटक, यूथ पार्लियामेंट, इंकवेल इन्क्वायरी, और न्यूज़रूम जैसी दर्जनों रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जहाँ विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा की लिटरेरी सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रमुख साहित्यिक कार्यक्रम रोस्त्र 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं, प्रस्तुतियों और वाद-विवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रामचरितमानस के पिनाक भंजन प्रसंग पर आधारित एक नाटक से हुई, जिसके बाद छात्रों द्वारा कविता प्रस्तुतियाँ दी गईं।
दूसरे दिन की शुरुआत यूथ पार्लियामेंट से हुई, जिसमें छात्रों ने संसद की कार्यवाही का रूप प्रस्तुत करते हुए चर्चा और वाद-विवाद में भाग लिया। इस दिन इंकवेल इन्क्वायरी नामक साहित्यिक क्विज भी आयोजित की गई, जो कवियों, लेखकों और साहित्यिक ज्ञान पर आधारित थी। स्पीकर डिलेमा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके बोलने के तरीके, अभिव्यक्ति और शारीरिक हाव-भाव के आधार पर किया गया। इसके अलावा स्पेल बी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें अलग-अलग स्तर के प्रतिभागियों के लिए अलग नियम रखे गए।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
