Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
(गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर)

कोडरमा के सतगावां प्रखंड में जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी के पाइप से लदा ट्रक भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी चोरी करने और पाइपों को अन्य स्थानों पर भेजने की बात कबूल की। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगनाओं की तलाश में जुटी है।

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के अंतर्गत निर्माणाधीन जलापूर्ति योजना में सेंधमारी कर सरकारी पाइप चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी के पाइप से लदे एक ट्रक बीआर 01जीएम 8632 को भी जब्त किया है। 

जानकारी के अनुसार, धनबाद की कंपनी के लिए योजना का कार्य देख रहे प्रदीप राम को पिछले कुछ समय से कटैया पंचायत के दुमदुमा और माधोपुर में डंप किए गए पाइपों की संख्या कम होने का संदेह हो रहा था। संदेह के आधार पर प्रदीप राम और उनके साथी वीरेंद्र पांडे ने निगरानी शुरू की। बीते 7 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे जब वे दुमदुमा गांव पहुंचे, तो उन्होंने एक ट्रक को सामान लादकर तेजी से भागते देखा। पीछा करने पर चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी, जिससे संदेह गहरा गया। 

जहां पड़रिया मेन रोड स्थित एक होटल के पास स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत राय (40 वर्ष, निवासी ग्राम रेगनियाँ थाना सतगावां) एवं चालक दीपक कुमार (30 वर्ष निवासी ग्राम केवाली, जिला नालंदा) के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि ट्रक पर लदे रेशम कंपनी के पाइप माधोपुर गांव के पास से चोरी किए गए थे। 

आरोपी रंजीत राय ने पूछताछ में बताया कि स्थानीय मजदूरों की मदद से वे पहले भी कई बार पाइपों की चोरी कर चुके हैं। चोरी के पाइपों को पहले रांची भेजा जाता था, जहाँ से 'ओम साईं ट्रांसपोर्ट' के माध्यम से उन्हें अन्य ठिकानों पर खपाया जाता था। मामले में एक अन्य ट्रक के संलिप्त होने की बात भी सामने आई है। वहीं सतगावां थाना पुलिस ने प्रदीप राम के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के पाइपों की खरीद-बिक्री करने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुट गई है।

Read More.. Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर
जिला प्रशासन ने आयोजित किया हैप्पीनेस प्रोग्राम, मिला सकारात्मक असर
Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर
Sahebganj News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
शादी का सपना दिखाकर रची साजिश! ‘गुरु’ बना हैवान, दुष्कर्म के बाद किया ये कारनामा, पत्नी भी शामिल
Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित