Ramgarh News: सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर खीर भोग का वितरण
गोला में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सजधज कर तैयार
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गोला में महाअष्टमी पर खीर भोग का वितरण संपन्न, भक्तों ने माता के दर्शन किए, 28 मार्च को मूर्ति विसर्जन
रामगढ़: चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर विभिन्न अखाड़ों, पूजा समितियों और इससे जुड़े धर्म प्रेमियों में भक्तिभाव देखा जा रहा है। गुरुवार की संध्या महाष्टमी के मौके पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोला की ओर से खीर भोग का वितरण किया गया। साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त करने को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा।

खीर भोग का वितरण किया गया। माता के दर्शन को पंडाल परिसर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। 28 मार्च को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। पंडाल एवं आसपास क्षेत्र की निगरानी के लिए समिति के कार्यकारी सदस्य रविंद्र सिन्हा, संजय बक्सी, कपिल देव प्रसाद, अजय कुमार ओझा, श्रीकांत गोविन्द सिन्हा, शिवप्रकास, निहार रंजन, विजय ओझा, पवन अग्रवाल, पंकज बुधिया, सौरभ कुमार, शुभम लोधा, भोला कुमार, नरसिंह प्रजापति, उत्तम कुमार, सौरभ कुमार सहित दर्जनों मौजूद थे।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
