Giridih News: चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित

पुरस्कार समारोह में छात्रों ने नाटक से दिया जागरूकता संदेश

Giridih News: चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित
(फोटो)

गिरिडीह के चाणक्य पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–26 का वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति, नाटक और प्रेरणादायक संबोधन आकर्षण का केंद्र रहे।

गिरिडीह: चाणक्य पब्लिक स्कूल में गुरुवार को "वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह (सत्र 2025-26)" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कि गई। विद्यार्थियों द्वारा सिविक सेंस (नागरिक शिष्टाचार) पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें ट्रैफिक नियम, स्वच्छता एवं मोबाइल का सही उपयोग के संदेश दिए गए।

इस दौरान विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नए सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही तीन विशेष पुरस्कार बेस्ट स्टूडेंट अवॉड, क्लीननेस अवॉड तथा बेस्ट अटेंडेंस अवॉड भी शामिल किया गया।

स्कूल प्रांगण में आए मुख्य अतिथिगण पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी जीतवाहन उरांव, पुलिस निरिक्षक सह-थाना प्रभारी श्याम महतो एवं निदेशक राहुल कुमार बर्मन द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरतंर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया एंव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Read More.. Giridih News: टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अनिल कुमार बर्मन, सौरभ बर्मन साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ राकेश कुमार,  समृद्धि,  देवांशी,  सुप्रिया,  राधा,  अंजलि,  दीपशिखा,  रीमा, शालू एवं मिस दृष्टि ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यकम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Read More.. Ramayan Teaser: ‘रामायण’ का महाआरंभ… पहली झलक ने मचाया देशभर में उत्साह, गूंजा जय श्री राम

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर
जिला प्रशासन ने आयोजित किया हैप्पीनेस प्रोग्राम, मिला सकारात्मक असर
Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर
Sahebganj News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
शादी का सपना दिखाकर रची साजिश! ‘गुरु’ बना हैवान, दुष्कर्म के बाद किया ये कारनामा, पत्नी भी शामिल
Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित