Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती

11 अप्रैल को जयंती मनाने का निर्णय

Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
(फोटो)

साहिबगंज के बरहेट प्रखंड में झामुमो की बैठक आयोजित कर सिद्धो-कान्हू जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 11 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में मोटरसाइकिल रैली और विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साहिबगंज: बरहेट प्रखंड अंतर्गत एसएसडी हाईस्कूल मैदान के प्रांगण में झामुमो प्रखंड समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती को धूम-धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मरांडी ने बताया कि आगामी 11 अप्रैल शनिवार को सिद्धो-कान्हू जयंती दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा शिरकत करेंगे।

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरूल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सिद्धो-कान्हू जयंती दिवस सन 1985 से मनाया जा रहा है और इस वर्ष भी बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। झामुमो जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी ने बताया कि सिद्धो-कान्हू जयंती दिवस पर झामुमो प्रखंड कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Pakur News: मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, रोजगार दिवस आयोजित Pakur News: मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, रोजगार दिवस आयोजित
Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित
Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी
Hazaribagh News: बड़ी कार्रवाई: ACB ने दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Hazaribagh News: फिल्मी अंदाज में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न