सिमडेगा ने खूँटी को हराकर सुपर डिवीजन में बनाई जगह 

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया रोमांचक मुकाबला

सिमडेगा ने खूँटी को हराकर सुपर डिवीजन में बनाई जगह 
सिमडेगा महिला क्रिकेट टीम, जिसने खूँटी को हराकर सुपर डिवीजन में बनाई जगह

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में चल रही सीनियर अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सिमडेगा ने खूँटी को 54 रन से हराकर सुपर डिवीजन में जगह बना ली। कप्तान सोनिया कुमारी ने नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली।

चाईबासा: बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में चल रही सीनियर अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए दूसरे मुकाबले में सिमडेगा ने खूँटी को 54 रन से हराकर सुपर डिवीजन में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं खूँटी की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

इससे पहले भारी बारिश के कारण सुबह 9 बजे से रांची और गुमला के बीच होने वाला मैच रद्द कर दिया गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए।

दोपहर एक बजे से खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। 

टीम की कप्तान सोनिया कुमारी ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली। आरुषी गोदियाल और गोल्डी सिंह ने 21-21 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूँटी की टीम ने प्रयास किया, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी। खूँटी की ओर से किरण उरांव ने नाबाद 16 रन और रोमी सोरेन ने 15 रन बनाए।

Read More.. हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार

सिमडेगा की ओर से पिंकी बडियाकर ने 2 विकेट लिए, जबकि एलिना खान, तनिषा वैरागी, गोल्डी बरार और सोनिया कुमारी को एक-एक विकेट मिला।

Read More.. Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम महिला चयन समिति के सदस्य गुरमीत सिंह ने सोनिया कुमारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। उन्हें 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

Read More.. Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

Edited By: Anshika Ambasta

Related Posts

Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

WhatsApp Username Feature 2026: अब बिना नंबर शेयर किए करें चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर WhatsApp Username Feature 2026: अब बिना नंबर शेयर किए करें चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर
तालाब पर बना चार मंजिला साम्राज्य, सत्ता गलियारों में चर्चा तेज... मिलिए ममता राज के 'दूधबेचवा डॉन' से
Motorola ने बढ़ा दी स्मार्टफोन्स की कीमतें, Moto G35 से Edge 60 Fusion तक महंगे हुए फोन
सिमडेगा ने खूँटी को हराकर सुपर डिवीजन में बनाई जगह 
खौफनाक वारदात: कमरे में प्रेमी के साथ थी महिला, कुछ देर बाद बेड बॉक्स में मिली लाश; जानिए पूरा मामला
यात्री सुरक्षा के लिए रेल पदाधिकारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण, सिनी में सिविल डिफेंस का विशेष सत्र आयोजित
"कुछ बड़ा होने वाला है" कोलकाता पर हमले की धमकी के बीच भारत का बड़ा एक्शन
जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी
चुनाव आयोग के ट्वीट पर मचा बवाल, 1 लाइन पढ़ते ही भड़के अरविंद केजरीवाल— जानिए पूरा मामला
Pakur News: साप्ताहिक हाट से दिन दहाड़े बाइक चोरी, थाने मे दी लिखित आवेदन
लॉकडाउन हत्याकांड: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, अविनाश राजा बोले— न्याय जिंदा है
Bokaro News: वेदांता ईएसएल कंपनी के मनमाने रवैये को लेकर विधायक ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन