Hazaribagh News: धूमधाम से मनाया गया सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का जन्मदिन

विधायकों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रेस क्लब सदस्यों की उपस्थिति में हुआ आयोजन

Hazaribagh News: धूमधाम से मनाया गया सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का जन्मदिन
सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी व अन्य

भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने रंजन चौधरी को फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का जन्मदिन शनिवार को हजारीबाग में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिवार, सांसद प्रतिनिधियों और प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन की शुरुआत हजारीबाग परिसदन सभागार से हुई, जहाँ भाजपा परिवार और सांसद प्रतिनिधियों ने रंजन चौधरी के साथ केक काटा। इस समारोह में बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार यादव और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने रंजन चौधरी को फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाजपा संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी और सांसद प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इसके बाद हजारीबाग प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से क्लब के सभागार में रंजन चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने केक काटकर उन्हें बधाई दी।

सांसद मनीष जायसवाल के साथ-साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य व्यक्तियों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से रंजन चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

अपने जन्मदिन पर मिले इस आत्मीय सम्मान और प्यार के लिए रंजन चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का यह असीम समर्थन और प्रेम उन्हें हमेशा सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें झारखंड बजट 2026–27: केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और विकास का घोषणापत्र

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव