साहेबगंज खनन केस: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच बहाल की, मरांडी बोले– हेमंत सरकार को बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की, अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच जारी रहेगी

साहेबगंज खनन केस: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच बहाल की, मरांडी बोले– हेमंत सरकार को बड़ा झटका
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट ने साहेबगंज अवैध पत्थर उत्खनन मामले में सीबीआई जांच जारी रखने का आदेश दिया। राज्य सरकार की अपील खारिज होने पर बाबूलाल मरांडी ने इसे हेमंत सरकार के लिए बड़ा झटका बताया।

पूर्वी सिंहभूम : सुप्रीम कोर्ट ने साहेबगंज में हुए अवैध पत्थर उत्खनन मामले में सीबीआई जांच को सही ठहराते हुए राज्य सरकार की ओर से दायर अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि हाईकोर्ट द्वारा दी गई सीबीआई जांच की अनुमति उचित और कानूनी है।

बाबूलाल मरांडी ने फैसले का किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह फैसला हेमंत सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।

राज्य सरकार ने दी थी सीबीआई जांच का विरोध

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 1500 करोड़ रुपये से अधिक के इस अवैध खनन घोटाले की जांच रोकने की पूरी कोशिश की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने करीबी पंकज मिश्रा, विष्णु यादव, राजेश यादव, बच्चू यादव, संजय यादव और सुभाष मंडल जैसे आरोपितों को बचाने का प्रयास किया।

याचिकाकर्ता को दबाव में लाने का भी आरोप

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता पर दबाव डालकर शिकायत वापस लेने की कोशिश की गई और आम लोगों को डराने-धमकाने का भी प्रयास हुआ, लेकिन न्यायालय में यह चाल नहीं चली।

यह भी पढ़ें: हाइवा का चक्का निकला और किसान को कुचल गया, चालक वाहन छोड़कर फरार

अदालत ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

मरांडी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ना सिर्फ जांच जारी रखने का आदेश दिया बल्कि अपराधियों को संरक्षण देने की सरकारी प्रवृत्ति पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास

फैसला जनता के विश्वास को मजबूत करेगा

उन्होंने कहा कि यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा और हेमंत सरकार की सच्चाई देश के सामने उजागर करेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर