Palamu News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने डीसी को सौंपे आवेदन

Palamu News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं
जन समस्या सुनती उपायुक्त

समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनता दरबार में डीसी समीरा एस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। नौ वर्षों से वेतन बंद होने की समस्या सहित जमीन, राशन कार्ड, ट्रांसफर और दाखिल-खारिज से जुड़े कई मामलों पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जनता दरबार में आये लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने आवेदन देकर डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मामलों पर 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी।

नौ वर्षों से नहीं मिला रहा है वेतन, जनता दरबार में डीसी के समक्ष वेतन बहाल करने का गुहार 

जनता दरबार में तरहसी के ग्राम चैता से आये संतोष कुमार पासवान ने बताया कि उनके पिता के देहांत के पश्चात 2015 में अनुकंपा के आधार पर उनकी नियुक्ति की गयी थी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय उनकी जन्मतिथि 10 अप्रैल 1995 अंकित है जो की सही भी है लेकिन कार्यालय द्वारा उनका जन्मतिथि 11 फरवरी 1992 कर दिया गया जो कि गलत है। जन्मतिथि में अंतर होने के कारण मेरा वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। ऐसे में 2016 से लेकर अबतक मेरा वेतन बंद है। उन्होंने कहा कि वेतन बंद रहने के कारण परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है।अतः उन्होंने डीसी से अपना वेतन बहाल करने का अनुरोध किया। जनता दरबार में मुख्यरूप से ज़मीन अतिक्रमण,जमीन अधिग्रहण,राशन कार्ड से जुड़े मामले,दाखिल-खारिज़ नहीं होने, ज़मीन कब्ज़ा करने, ट्रांसफर से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने के निर्देश दिये।

18 नवंबर को विश्रामपुर अंचल के कार्यों की अलग से होगी समीक्षा

जनता दरबार में विश्रामपुर अंचल से जुड़े लगातार शिकायतों पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए अंचल कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की अलग से समीक्षा करने का निर्णय लिया। आगामी 18 नवंबर को विश्रामपुर अंचल से जुड़े वैसे आवेदन जो जनता दरबार मे आये थे जिनका निष्पादन नहीं हो पाया है।उन सभी मामलों का समीक्षा किया जायेगा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल