गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
बोकारो के गरगा डैम में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर गोलू की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना के बाद गुरुवार को एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान किशोर का शव बाहर निकाला गया।
बोकारो : गरगा डैम में बुधवार को नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर गोलू की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार को एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया।
घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
