Palamu News: सांसद खेल महोत्सव के तहत पाटन के चन्दनपुर में हुआ फुटबॉल खेल का आयोजन

नेताओं ने संयुक्त रूप से किक कर किया फुटबॉल मुकाबले का उद्घाटन

 Palamu News: सांसद खेल महोत्सव के तहत पाटन के चन्दनपुर में हुआ फुटबॉल खेल का आयोजन
खेल महोत्सव में शामिल प्रतिभागी एवं अतिथिगण

सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत पाटन प्रखंड के चन्दनपुर मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। नेताओं ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पाटन प्रखंड की कई टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

पलामू: सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पाटन प्रखंड के ग्राम चन्दनपुर के मैदान में विभिन्न खिलाडियों के मध्य फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया जिसमे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए छतरपुर विधानसभा के प्रभारी  ईश्वरी पाण्डेय, किशुनपुर मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि  सुमन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि  भोला पाण्डेय तथा पाटन मंडल अध्यक्ष  संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मौके पर अभिभाषण के दौरान विधानसभा प्रभारी  ईश्वरी पाण्डेय ने कहा कि युवाओं में अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का यह एक भव्य मंच है जो शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है।वहीं सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है। सांसद प्रतिनिधि भोला पाण्डेय ने कहा कि इस खेल का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’ के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है।

मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम सतत इस प्रकार के खेलों का आयोजन प्रतिवर्ष कराते रहे हैं ताकि उनके क्षेत्र में छुपी प्रतिभावों को निखारते हुए उन्हें उचित मंच प्रदान की जाये। बताते चले कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है जो 2 नवंबर से प्रारम्भ हुई है और 21 दिसंबर तक चलेगी। आज आयोजित होने वाले खेलों में पाटन प्रखंड के क्रमशः किशुनपुर, बनासो, चुरादोहर, सिक्की और चन्दनपुर की टीम ने अपनी शिरकत की।उक्त अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार प्रसाद, कौशल झा, लव सोनी, अमरजीत सिंह समेत खेलों के कोच,पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण की उपस्थिति रही।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल