Dumka News: इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों की प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

उत्कृष्ट रेशम उत्पादक हुए सम्मानित: डीसी ने बढ़ाया किसानों का उत्साह

Dumka News: इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों की प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
(फोटो)

दुमका के इंडोर स्टेडियम में प्रमंडलस्तरीय रेशम उत्पादक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले को "सिल्क सिटी" के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने मयूराक्षी सिल्क के ब्रांड विस्तार और रामगढ़ में सिल्क क्लस्टर निर्माण की घोषणा की, ताकि तसर उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर व्यवस्था हो सके। कार्यशाला में तकनीक और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया गया।

दुमका: इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों के लिए प्रमंडलस्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में तसर उत्पादक कृषक, विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि दुमका जिला तसर उत्पादन के क्षेत्र में पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, जो हम सभी के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि यह पहचान वर्षों की मेहनत, पारंपरिक ज्ञान और किसानों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। 

अब आवश्यकता है कि तसर उत्पादन को केवल कच्चे उत्पाद तक सीमित न रखकर उसमें वैल्यू एडिशन किया जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल सके।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि रेशम उत्पादकों की आय में सतत वृद्धि हो। इसी दिशा में रामगढ़ प्रखंड में सिल्क क्लस्टर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उत्पादन, प्रसंस्करण, प्रशिक्षण एवं विपणन की समेकित व्यवस्था स्थापित की जा सके। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मयूराक्षी सिल्क को और अधिक विस्तारित एवं सशक्त बनाने की दिशा में भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ब्रांड को व्यापक पहचान मिले और दुमका के उत्पाद देशभर में अपनी गुणवत्ता के लिए जाने जाएं। उपायुक्त ने उपस्थित किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाएं, नई तकनीकों एवं आधुनिक तरीकों की जानकारी प्राप्त करें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेकर उनका लाभ लें। प्रशिक्षण, नवाचार और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि संभव है।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर दुमका को “सिल्क सिटी” के रूप में स्थापित करने की दिशा में संगठित रूप से कार्य करें। यह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि जिले की आर्थिक समृद्धि और किसानों के सशक्तिकरण का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा तसर उत्पादन से जुड़े उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित भी किया गया, जिससे किसानों का उत्साहवर्धन हुआ।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत
Dumka News: डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, बाइक रैली से गूंजा शहर