पलामू सांसद ने लोकसभा में उठाई रामगढ़-बड़गड़ में एकलव्य विद्यालय की मांग
नियम 377 के तहत लोकसभा में रखा प्रस्ताव
लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद विष्णु दयाल राम ने आदिवासी बहुल रामगढ़ और बड़गड़ में EMRS खोलने की मांग की।
पलामू: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ और बड़गड़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की स्थापना का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी आबादी अनुसूचित जनजाति की है, जिन्हें बेहतर शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव

सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विद्यालय जरूरी
सांसद ने सदन को बताया कि केंद्र सरकार की एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना का उद्देश्य ही पिछड़े क्षेत्रों के जनजातीय छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है। उन्होंने तर्क दिया कि इन दोनों प्रखंडों में विद्यालय खुलने से न केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बल्कि क्षेत्र का दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक उत्थान भी होगा।
जनजातीय कार्य मंत्रालय से अपील:
विष्णु दयाल राम ने लोकसभा के माध्यम से जनजातीय कार्य मंत्रालय से अनुरोध किया है कि जनहित को देखते हुए रामगढ़ और बड़गड़ प्रखंड में एक-एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्वीकृति और स्थापना के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
