“बल्ला” चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण, वार्ड 26 में तेज हुआ चुनावी माहौल

निर्वाचन पदाधिकारी ने आवंटित किया क्रिकेट का बल्ला चिन्ह

“बल्ला” चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण, वार्ड 26 में तेज हुआ चुनावी माहौल
पूनम किरण चौरसिया (फाइल फोटो)

नगर परिषद चुनाव को लेकर साहिबगंज में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड संख्या 26 से चुनाव लड़ रहीं पूनम किरण चौरसिया को क्रिकेट का बल्ला चुनाव चिन्ह मिला है। चिन्ह मिलने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई और प्रचार अभियान तेज कर दिया गया।

साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या- 26 पद की प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह के रूप में क्रिकेट का “बल्ला” आवंटित किया गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि निर्वाचन कार्यालय में संपन्न हुई प्रक्रिया के दौरान पूनम किरण को आधिकारिक रूप से क्रिकेट का "बल्ला" चिन्ह प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर कहा कि बल्ला चिन्ह जनता के भरोसे, विकास की योजनाओं और पारदर्शी व्यवस्था का प्रतीक बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर की जनता बदलाव के पक्ष में है और उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पूनम डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में जुट गईं हैं। उनका कहना है कि इस बार वार्ड संख्या- 26 में नई सोच और नई दिशा को प्राथमिकता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी रोचक हो गया है और सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

Edited By: Mohit Sinha
Tags:   
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस