Hazaribagh News : जेवर दुकान से 25 लाख की लूट

बाइक पर आए तीन अपराधियों ने किया हमला

Hazaribagh News : जेवर दुकान से 25 लाख की लूट

हजारीबाग में तीन बाइक सवार अपराधियों ने जेवर दुकान से 25 लाख रुपये के गहने लूट लिए। भागते वक्त फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है।

हजारीबाग : हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की। दुकान के पास मौजूद एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई और वह जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। एक बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। लूट और फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस