Palamu News : पूर्व सैनिक परिषद पलामू की बैठक संपन्न, स्वविवेक से मतदान का निर्णय
दामोदर मिश्र की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू की मासिक बैठक में मोबाइल सीएसडी कैंटीन संचालन और आगामी निकाय चुनाव में स्वविवेक से मतदान करने पर सर्वसम्मति बनी। परिषद ने प्रशासन और सतत मिलाप टीम का आभार व्यक्त किया।
पलामू : विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का मासिक बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सीएसडी कैंटीन के बारे में बताया गया कि सतत मिलाप टीम पलामू जिला के पूर्व सैनिकों के लिए प्रत्येक माह मोबाइल कैंटीन लाने के लिए सहमत है। इसके लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता थी।

इस महीने कैंटीन संचालन में सतत मिलाप टीम की मदद करने हेतु कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, महा सचिव सुनील कुमार सिंह, सचिव अशोक कुमार मेहता और सचिव अशोक कुमार दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। आसन्न निकाय चुनावों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों की भूमिका पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि चूंकि चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, इसलिए परिषद के सम्मानित सदस्य स्वविवेक पर नगर के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करने का निर्णय स्वयं लेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गया नंद पांडेय, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, महा सचिव सुनील कुमार सिंह, पूर्व महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, श्याम नारायण सिंह, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव अशोक कुमार दुबे, ब्रिज बिहारी सिंह, अशोक कुमार मेहता, संतोष कुमार, निरंजन सिंह इत्यादि की सहभागिता रही।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
