Sahebganj News : यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
साहिबगंज के मॉडल कॉलेज राजमहल में सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024–28) परीक्षा 2025 की प्रथम पाली शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान छात्रों के लिए बैठने, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी।
साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल में सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024–28) परीक्षा 2025 की प्रथम पाली कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व से ही पूरी कर ली गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 262 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 233 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में 132 परीक्षार्थी नामांकित रहे।

परीक्षार्थियों ने भी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देकर संतोष व्यक्त किया। डॉ. रणजीत ने जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से आगामी पालियों में भी निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होकर विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
