दुकान जाने निकलीं दो बहनें नहीं लौटीं, परिवार में दहशत

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, बच्चियों की तलाश जारी

दुकान जाने निकलीं दो बहनें नहीं लौटीं, परिवार में दहशत
लापता हुई दो सगी बहनें

रांची के गोकुलधाम चटकपुर क्षेत्र से दो सगी बहनों के लापता होने से इलाके में चिंता और दहशत का माहौल है। दोनों बच्चियां 8 फरवरी को घर से निकलीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिवार ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज तथा संभावित स्थानों की जांच जारी है।

रांची : राजधानी रांची से बच्चों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है, जहां से 8 फरवरी को दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता बच्चियों की उम्र 16 वर्ष और 12 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानतकारी के अनुसार, 8 फरवरी को दोनों बहनें दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन चिंतित हो उठे। परिवार के सदस्यों ने पहले दुकान पर जाकर पूछताछ की, इसके बाद रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में भी व्यापक खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद बच्चियों के पिता सुजीत शर्मा ने रातू थाना में दोनों बेटियों की गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चियां अक्टूबर 2025 में बिहार के जहानाबाद स्थित ननिहाल से रांची के रातू क्षेत्र आई थीं। उन्होंने बताया कि छोटी बच्ची कक्षा पांच में पढ़ती है, जबकि बड़ी बच्ची ने वर्ष 2025 में मैट्रिक की परीक्षा पास की है।

एक साथ दो बच्चियों के लापता होने से परिवार पूरी तरह खौफजदा है। वहीं, आस-पड़ोस के लोग और स्थानीय निवासी भी इस घटना से दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि दोनों बच्चियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।

इस संबंध में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीम मिलन चौक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चियों की अंतिम लोकेशन और संभावित गतिविधियों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चियों के संबंध में कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश
MyJio App Update: अब कॉल फॉरवर्डिंग चोरी पकड़े मिनटों में, जानें कैसे चेक करें और बंद करें
अन्नपूर्णा देवी और नागेंद्र महतो ने शोभा देवी के लिए मतदान की अपील की
Palamu News : जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
बिहार में 33.25 लाख राशन कार्ड रद्द: PDS अपात्रों पर कार्रवाई शुरू, देखिए पूरी लिस्ट
Sahebganj News : यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन
‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता
30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल