Koderma News : पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने दिखाई राष्ट्रप्रेम की मिसाल

दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Koderma News : पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने दिखाई राष्ट्रप्रेम की मिसाल

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में देशभक्ति, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोकतांत्रिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

कोडरमा : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जन-जागरूकता से परिपूर्ण विविध कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा से हुआ। इस अवसर पर पुलवामा आतंकी हमले के वीर शहीदों की पावन स्मृति में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, बलिदान एवं देशभक्ति को भावपूर्ण नमन किया गया। उस क्षण विद्यालय का वातावरण श्रद्धा और गर्व से ओत-प्रोत हो उठा। इसके उपरांत अग्नि सुरक्षा विभाग, कोडरमा द्वारा विद्यालय में एक विशेष प्रदर्शनात्मक सत्र  का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग तथा आपातकालीन निकासी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। सामाजिक दायित्व के अंतर्गत नगर निगम चुनाव के संदर्भ में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक सशक्त मानव श्रृंखला का निर्माण कर समाज को यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। इस पहल ने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया।

विद्यालय के निदेशक  रजनीश  ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उन्नति नहीं, बल्कि छात्रों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव जागरूक एवं सजग नागरिक बनने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य  ए. के. पांडेय ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवन में सदैव अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें रानीश्वर बागतिपारा में एनएसएस इकाई-3 का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

प्रशासक आर. पी. पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

यह भी पढ़ें भारत-मलेशिया के बीच 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर, रणनीतिक साझेदारी मजबूत

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान