Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया

आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया

कोडरमा स्थित रविंद्र भवन में बंगाली एसोसिएशन द्वारा रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कोडरमा : बंगाली एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को रविंद्र भवन में ठाकुर रामकृष्ण परमहंस गुरुदेव का 190 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ठाकुर रामकृष्ण परमहंस गुरुदेव के अलावा मां काली व मां शारदे की तस्वीर के समक्ष प्रसाद व भोग लगाकर पूजा अर्चना किया गया।

जहां पुजारी हरि भट्टाचार्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। पूजा अर्चना में समाज की महिलाओं ने रामकृष्ण परमहंस पर आधारित गुरु वंदना "भव सागर तारण कारण है, रवि नंदन बंधन खंडन है, सरनागत किंकर करो भीत मने गुरुदेव दया करो दिनों जने" जैसे कई ... भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मौके पर समाज की महिलाओं में इन्द्राणी पंडित, मनोरमा दास, चन्द्राणी सरकार, गायत्री दत्ता, मिली मित्रा, चैताली चट्र्जी, बलाका दास गुप्ता, पद्मा बनर्जी, उमा विश्वास,सीमा राय, माला चर्ट्जी, इती हालदार, रानी चक्रवर्ती, सुनिल देवनाथ, विभूती रंजन चक्रवर्ती, विमल चट्र्जी, आलोक सरकार, भ्रमर राय, एस.के. दत्ता, पवित्र बनर्जी, पी.के. चर्ट्जी, दाशरथी बनर्जी, असीत भट्टाचार्य, मानस बनर्जी, सपन डे, गौतम पाल सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement