Pakur News : उपासना मरांडी की पहल से बेनाकुढ़ा नीचे टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर

खराब ट्रांसफार्मर से परेशान थे ग्रामीण

Pakur News : उपासना मरांडी की पहल से बेनाकुढ़ा नीचे टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर

पाकुड़िया प्रखंड के बड़ा सिंहपुर पंचायत अंतर्गत बेनाकुढ़ा नीचे टोला में उपासना मरांडी की पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। लगभग एक महीने से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे थे। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में बिजली बहाल हो गई।

पाकुड़ : महीनों से अंधेरे में डूबे पंचायत बड़ा सिंहपुर के बैनाकुढ़ा गाँव के निचे टोला मे लोगों के घरों में आखिरकार रोशनी लौट आई। झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी जी के पहल पर बुधवार को गांव में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। बेनाकुढ़ा के निचे टोला का ट्रांसफार्मर करीब एक महीने से खराब था, जिससे ग्रामीणों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही थीं। गाँव वालों द्वारा परेशानी बताने पर उपासना मरांडी ने तुरंत बिजली विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया।

बुधवार को विभाग की टीम ने बेनाकुढ़ा निचे टोला में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। रोशनी लौटते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया और कहा कि इस कदम से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी हर गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

“आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल “आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल
कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी
कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के गांव में फैली अफवाह से मचा हड़कंप
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने किया नालंदा–राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड मेडल
Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया
Pakur News : उपासना मरांडी की पहल से बेनाकुढ़ा नीचे टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में विकास पुरुष गोपाल मुरारका को मिल रहा भारी समर्थन
वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान