कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी
कोटपा अधिनियम की धारा 6ए व 6बी के तहत कार्रवाई
कोडरमा जिले में टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने दरदाही चौक और मरकच्चो बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोटपा अधिनियम के तहत छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
कोडरमा : टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा की संयुक्त टीम द्वारा दरदाही चौक एवं मरकच्चो बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोटपा अधिनियम के तहत छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठान तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए पाए गए।

थाना प्रभारी ने सभी प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि कोटपा अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद, जिला परामर्शी दीपेश कुमार, डॉ. सिद्धांत ओहदार, मरकच्चो थाना के अवर निरीक्षक गोविंद सिंह, आरक्षी प्रवीण कुमार महतो एवं अनिल मुंडा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
