Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल

सुबह शौच के लिए निकली महिला पर हाथी ने किया हमला

Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल

पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बेनागाड़िया गांव में जंगली हाथी के हमले में घायल 68 वर्षीय महिला चंपा हेंब्रम की इलाज के दौरान बारीपदा में मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।

पूर्वी सिंहभूम : जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बेनागाड़िया गांव में जंगली हाथी के हमले में घायल 68 वर्षीय चंपा हेंब्रम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का वातावरण बना हुआ है। बताया जाता है कि मुसाबनी वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेनागाड़िया गांव की निवासी चंपा हेंब्रम गुरुवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं।

इसी दौरान उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक सामने आए हाथी को देखकर वह भागने लगीं, लेकिन हाथी ने उन्हें पकड़कर पटक दिया। हमले में उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लेकर पहुंचे।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ओडिशा के बारीपादा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में एक हाथी घूम रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। सुबह और शाम घर से बाहर निकलने में भी भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ा जाए और क्षेत्र में नियमित गश्त कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement