ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने किया नालंदा–राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण

प्राचार्य ने शैक्षणिक भ्रमण के महत्व पर डाला प्रकाश

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने किया नालंदा–राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं ने बिहार के नालंदा एवं राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया। सचिव अविनाश कुमार सेठ ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। प्रशिक्षुओं ने ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य का अध्ययन किया।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के  बी॰एड॰ सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने  बिहार प्रदेश के नालन्दा और राजगीर का सफल शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ ने हरी झंडी दिखाकर सभी बसों को रवाना किया।

प्रशिक्षुओं  ने बिहार राज्य के राजगीर में जंगल सफारी का आनंद लेते हुए वहां के प्राकृतिक सौंदर्य एवं विभिन्न वन्य प्राणियों की जानकारी प्राप्त की और नालन्दा में प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय खंडहर  का भ्रमण कर उक्त स्थल के सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थितियों के ऐतिहासिक पहलुओं से गाइड द्वारा विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।

सभी प्रशिक्षु  ऐतिहासिक  स्थल के भ्रमण  द्वारा भारतीय विरासत और धरोहर को संजोए  रखने हेतु संकल्पित हुए । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने  कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मूल उद्देश्य प्रशिक्षुओं को   प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों की महत्ता से अवगत करवाना होता है।  जो उन्हें अपने विरासत को संरक्षित एवं आगे बढ़ाने की ओर अग्रसर करता है।

शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2024- 26 के सभी प्रशिक्षु, महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं  शिक्षेकेतर कर्मचारी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
शैक्षणिक भ्रमण सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में तेज हुआ जनसंपर्क

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल
“आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल
कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी
कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के गांव में फैली अफवाह से मचा हड़कंप
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने किया नालंदा–राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड मेडल
Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया
Pakur News : उपासना मरांडी की पहल से बेनाकुढ़ा नीचे टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में विकास पुरुष गोपाल मुरारका को मिल रहा भारी समर्थन
वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण