Palamu News : नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर व्यय प्रेक्षक ने उम्मीदवारों संग की बैठक

सभी उम्मीदवारों को व्यय रजिस्टर के साथ उपस्थित होने का निर्देश

Palamu News : नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर व्यय प्रेक्षक ने उम्मीदवारों संग की बैठक

पलामू में नगर निगम आम निर्वाचन 2026 को लेकर व्यय प्रेक्षक सज्जन पांडे ने महापौर एवं वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के साथ बैठक की। बैठक में आदर्श आचार संहिता और चुनावी व्यय सीमा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

पलामू : नगर निगम आम निर्वाचन 2026 को लेकर महापौर एवं वार्ड पार्षद उम्मीदवारों संग राज्य-कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय,डालटनगंज में व्यय प्रेक्षक सज्जन पांडे ने बैठक की।इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने और चुनावी व्यय के प्रबंधन पर सभी अभ्यर्थियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा किये।

उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को चुनावी व्यय रजिस्टर के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्होंने उम्मीदवारों को चुनावी व्यय पंजी में प्रविष्टि, व्यय की गणना, पेनल्टी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी।बैठक में बताया गया कि प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त होने वाले बैनर एवं पोस्टर पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम अंकित करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय की जांच के लिए 11, 16 एवं 20 फरवरी को निर्धारित तिथियों पर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी उम्मीदवारों को स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से व्यय रजिस्टर,वाउचर एवं बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि महापौर पद के लिये अभ्यर्थी द्वारा 15 लाख रुपये और वार्ड पार्षद पद के लिये 3 लाख रुपया से अधिक खर्च नहीं कर सकते हैं।मौके पर सहायक व्यय प्रेक्षक जियाउल हक,नोडल पदाधिकारी अनुश्रवण कोषांग समेत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कर्ज विवाद में फंसे राजपाल यादव को 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान
Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
NZ vs UAE T20 World Cup 2026: फिन एलन-टिम सिफर्ट की धमाकेदार फिफ्टी, 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत
Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले भावुक बयान, 'पैसे नहीं हैं, अकेले लड़ूंगा'
Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम
मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
21-40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता