जेएससीए अंडर-23 टूर्नामेंट में दुमका की शानदार जीत, जामताड़ा को 159 रनों से हराया

दुमका ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए 226 रन

जेएससीए अंडर-23 टूर्नामेंट में दुमका की शानदार जीत, जामताड़ा को 159 रनों से हराया

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 टूर्नामेंट के दुमका वेन्यू पर खेले गए मुकाबले में दुमका टीम ने जामताड़ा को 159 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेतन्य वीर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दुमका : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर - 23 टूर्नामेंट के दुमका वेन्यू में खेले गए शनिवार के मैच में दुमका का सामना जामताड़ा से हुआ। टॉस जीत कर जामताड़ा की टिम ने दुमका की टिम को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टिम ने 43.2 ओवर में 10 विकट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर बनाया। दुमका के तरफ़ से अंकुश कुमार ने शानदार 85 रन, चेतन्य वीर ने 62 एवं राजेंद्र ने 29 रनों की पारी खेली।

जामताड़ा के तरफ़ से मुकेश कुमार ने 3, प्रिंस अनुराग एवं ओम सिंह ने 2-2 विकेट्स लिए।जवाब में उतरी जामताड़ा की पूरी टिम मात्र 12.4 ओवर में 67 रनों पर सिमट गई।दुमका की तरफ़ से गेंदबाज़ी करते हुए विभु कुमार ने 4 विकेट, चेतन्य ने 3 तथा रविन्द्र ने 2 विकेट लिए।शानदार प्रदर्शन के आधार पर दुमका के चेतन्य वीर को मेन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें जे एस सी ए के ऑब्ज़र्वर सतीश सिंह जी एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने ट्रॉफी एवं 5000 रुपये नगद से सम्मानित किया।

मैच के दौरान जे से सी ए से नियुक्त निर्णायक (रवि रंजन झा एवं हेमंत ठाकुर ) , स्कोरर (अनिकेतन कुमार), लीज़निग ऑफिसर सी पी सिंह के अलावा जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल , कोषाध्यक्ष ललित तिवारी , सहायक सचिव दिवाकर शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य सूरज पाठक, ग्राउंड्स मैन उपस्थित रहे।जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव ने सभी दर्शक , खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जेएससीए अंडर -19 बोलिंग एक्सीलेंस हंट 2026 में चयनित दुमका के विभु कुमार, रविन्द्र कुमार एवं आशुतोष आनंद को जिला क्रिकेट संघ,दुमका के सदस्यों ने शुभकामनाएँ दी।उक्त तीनों खिलाड़ी दिनांक 28-02-2026 तक जेएससीए के कैम्प में भाग लेंगे।

Read More.. Dumka News: AISMJWA की बड़ी बैठक, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप