Koderma News: सीपीएस स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन
अभिभावकों की उपस्थिति से बढ़ा बच्चों का मनोबल
कोडरमा के चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में नर्सरी से 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित भव्य कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष ताहिर हुसैन, सचिव तौफीक हुसैन और जिले के कई गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट और बड़े छात्रों ने 'अग्नि विद्युत जनरेटर' जैसे उन्नत विज्ञान मॉडल्स के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में आह्वान हुसैन (आर्ट) और सूरज (विज्ञान) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए एक आवश्यक कदम बताया।
कोडरमा: चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में कक्षा नर्सरी से 9वीं तक के विद्यार्थियों के बीच कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर तृतीय कक्षा तक संख्या 1 से 20 तक के बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में शामिल हुए वही कक्षा चतुर्थ से 9वीं तक के बच्चे साइंस प्रतियोगिता में ग्रुप ए से लेकर ग्रुप एन तक शामिल हुए।

विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी की शुरुआत वंदना गीत के साथ की गई वही संचालन चंदन कुमार, बॉबी रजक एवं विद्यालय प्राचार्य हिना कौशल के द्वारा किया गया। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी प्रभारी हर्ष कुमार,रचना सिन्हा एवं मनोज कुमार ने सभी अतिथियों को विद्यालय प्रतिभागी बच्चों के सभी ग्रुप को बारी-बारी से परिचय कराया गया। वही निर्णायक के रूप में सभी अतिथियों ने परियोजना, प्रस्तुति, व्याख्या के आधार पर प्रतिभागी बच्चों को अंक दिए इसके उपरांत आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रथम आह्वान हुसैन (लाइट के साथ दीवार पर लगाने वाली कलाकृति), द्वितीय नवाजिश (स्पून हाउस), तृतीय काजी एलिजा (पेपर बैग) ने स्थान प्राप्त किया और वही साइंस एग्जीबिशन में प्रथम सूरज (ग्रुप के), मॉडल अग्नि विद्युत जनरेटर और वायु शुद्धिकरण। द्वितीय पालक एवं जोया (ग्रुप एन व जे), मॉडल आपदा प्रबंधन विद्युत जनरेटर। तृतीय सोफिया (ग्रुप सी) मॉडल स्वचालित जल प्रवाह ने प्राप्त किया ।
विद्यालय निदेशक तौफीक हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कौशल विकास के अंतर्गत विज्ञान एवं कला प्रदर्शन बच्चों की प्रतिभा और उनके मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ये अति आवश्यक है । विद्यालय का उद्देश्य है अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर प्रत्येक क्षेत्र में परिपूर्ण बनाना वहीं विशिष्ट अतिथि एवं अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए ।प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस पहल की प्रशंसा किया सभी ने कहा बच्चों की प्रस्तुति अद्भुत अतुल्य और अविश्वसनीय रही इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और देश को विकसित एवं विकासशील बनाने में इस प्रकार की प्रतियोगिता आवश्यक है!
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रभारी राज कुमार, उप प्राचार्य शिवम कुमार, कार्यालय पदाधिकारी साइस्ता शेख,मुजम्मिल आलम,खुशी सिंह,अंजली कुमारी,मेघना कुमारी,सोनाली कुमारी,वीणा गोस्वामी,नाहिद परवीन,रिंकी कुमारी के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई ।
